फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A speeding roadways bus ran over a young man riding a bike, injuring him.

Moradabad News: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को रौंदा, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
A speeding roadways bus ran over a young man riding a bike, injuring him.
कांठ। मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर स्थित छजलैट में शुक्ला की पुलिया पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को रौंद दिया। जिससे अमरोहा के थाना डिडौली अंतर्गत गांव वाजिदपुर का रहने वाला संजीव (26) पुत्र धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे गुस्साई ग्रामीणों की भीड़ ने ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी कर हाईवे पर यातायात अवरुद्ध कर दिया। कुछ लोगों ने गुस्से में बस के शीशे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन


संजीव की पत्नी सुवारती कुछ दिन से बीमार है। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव कुडामीरपुर मायके में उसका इलाज चल रहा है। इस वजह से तीन दिन पहले संजीव भी यहां अपनी ससुराल आ गया था। वह पेंट करने का काम करता है। मंगलवार की सुबह 8 वह बाइक से मुरादाबाद काम पर जा रहा था। जब यह गांव के संपर्क मार्ग से हाईवे पर आया तो कांठ की ओर से आ रही धामपुर डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह बाइक और चालक संजीव को 25 मीटर दूर तक घसीट कर ले गई। बाइक बस के पिछले पहिये में फंस गई तो चालक बस को बीच रोड पर छोड़कर भाग गया। पता लगने पर तमाम ग्रामीण और परिजन आ गए। छजलैट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। इधर हादसे गुस्साई भीड़ ने सड़क पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर हाइवे पर यातायात अवरुद्ध कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गई। वहीं कुछ लोगों ने गुस्से में बस के शीशे आदि भी तोड़ दिए। एएसपी आईपीएस अभिनव द्विवेदी भी दुर्घटना स्थल पर आ गए। किसी तरह समझा-बुझाकर करीब आधा घंटा बाद अवरोध को हटवाते हुए यातायात को सुचारू कराया गया। घायल पेंटर के तहेरे भाई अंकुर की तहरीर पर छजलैट पुलिस ने रोडवेज बस के अज्ञात चालक पर एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




-- बेहाश होकर सड़क पर ही गिर गई घायल की पत्नी

कांठ। हादसे का पता लगने पर दुर्घटना स्थल पर आई गंभीर घायल पेंटर संजीव की पत्नी सुवारती बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। किसी तरह महिलाओं ने उसे संभाला। संजीव की चार साल की बेटी मिस्टी मां की हालत देख दहाड़े मारकर रोने लगी। मंगलवार शाम तक भी अस्पताल में संजीव की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया हुआ है। परिजनों ने बताया कि संजीव ही मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed