फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A speeding roadways bus hit a laborer from Bihar on the highway in Amroha

Road Accident: हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बिहार के मजदूर को कुचला, दर्दनाक हादसे में मौत

Wed, 04 Jan 2023 01:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Jan 2023 01:55 PM IST
विज्ञापन
A speeding roadways bus hit a laborer from Bihar on the highway in Amroha
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार, डिडौली कोतवाली इलाके में बुधवार की सुबह आठ बजे गोंडा डिपो की रोडवेज बस के चालक ने मजदूर को कुचल दिया। 
विज्ञापन


हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। टक्कर लगते ही बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में बस में बैठीं सवारियों को दूसरी बसों में बैठाकर गंतव्य के लिए भेजा। पुलिस ने मामले में बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बिहार के सिवान के महाराजगंज थाना इलाके के गांव छुटका तिगड़ा के रहने वाले ताज मोहम्मद के बेटे सैयद हुसैन और उसके ही गांव के रहने वाले नूर आलम पुत्र मेराजुद्दीन गाजियाबाद में खुदाई करने वाली मशीन (पोपलेन मशीन) पर काम करते हैं। दोनों गाजियाबाद की समथल कंपनी से पोकलेन मशीन लेकर डिडौली क्षेत्र में आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोकलेन मशीन ट्रॉला में लदी हुई थी। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे हाईवे स्थित प्रकाश बूलन फैक्टरी के सामने नूर आलम और सैयद हुसैन मशीन लदे ट्राला को मुड़वा रहे थे। तभी मुरादाबाद की दिशा से दिल्ली की ओर जा रही गोंडा डिपो की बस के चालक ने ट्राला और सैयद हुसैन को टक्कर मार दी। 

हादसे में सैयद हुसैन (40) की मौके पर मौत हो गई। जब की टक्कर लगने के बाद रोडवेज बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगते ही बस में मौजूद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


बाद में बस सवारियों को सकुशल उतारकर दूसरी बसों में बैठाकर गंतव्य के लिए भेज दिया। हादसे के बाद रोडवेज बस का आरोपी चालक मौके से भाग निकला। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। बस नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed