Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A speeding Bolero ran over five children playing outside a house; two, including the birthday boy, died, while three others are in critical condition.

Moradabad News: तेज रफ्तार बोलेरो ने घर के बाहर खेल रहे पांच बच्चों को कुचला, बर्थडे बॉय समेत दो की मौत, तीन गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
A speeding Bolero ran over five children playing outside a house; two, including the birthday boy, died, while three others are in critical condition.
मुरादाबाद (मूंढापांडे)। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया भायपुर में मंगलवार की शाम 4:30 बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहे पांच बच्चों को कुचल दिया। हादसे में अंश (02) और एक साल की बच्ची चित्रा की मौत हो गई, जबकि चित्रा की बहन इच्छा समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। अंश का तीन नवंबर को जन्मदिन था। बोलेरो की चपेट में आने से पकौड़ी विक्रेता सतपाल की मां चंपा देवी भी घायल हो गईं। गुस्साए लोगों ने बोलेरो चालक को घेर लिया और उसकी पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस जब चालक को भीड़ से कब्जे से निकालकर ले जाने लगी तो पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। ग्रामीण गाड़ी को घेरकर खड़े हो गए और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। बाद में पुलिस ने लाठियां दिखाकर भीड़ को हटाया और चालक को वहां से निकाला।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि हादसा मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मूंढापांडे-करनपुर मार्ग पर मुड़िया भायपुर गांव में मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे हुआ। मूड़िया भायपुर निवासी सतपाल गांव में ही सड़क किनारे पकौड़ी का ठेला लगाता है। सोमवार की शाम भी उसने ठेला लगा रखा था। उसकी मां चंपा देवी (65) ठेले पर मौजूद थी। यहां गांव निवासी रनवीर सिंह की बेटी इच्छा (6) अपनी एक साल की बहन चित्रा (01) को गोद में लेकर खिला रही थी। उसके साथ गांव निवासी इंदर का बेटा अंश (02), लेखराज की बेटी महक(5) और राकेश का बेटा आयुष (6) भी खेल रहे थे। इसी दौरान करनपुर से मूंढापांडे की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सतपाल के ठेले में टक्कर मारी और करीब 30 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इसके बाद बेकाबू बुलेरो ने सड़क किनारे खेल रहे सभी पांच बच्चों को कुचल दिया। जिसमें चित्रा और अंश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इच्छा, महक और आयुष घायल हो गए। इस हादसे में सतपाल की मां चंपा देवी भी घायल हुईं हैं। अंश का मंगलवार को जन्मदिन था और परिवार में उसका जन्म दिन मनाने की तैयारी चल रही थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने बोलेरो चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चालक को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। पुलिस ने चालक को थाने ले जाने की कोशिश की तो महिलाएं पुलिस की गाड़ी के सामने आ गई और उन्होंने डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। मूंढापांडे थाने के अलावा दूसरे थानों की पुलिस भी गांव में बुला ली गई। करीब साढ़े सात बजे पुलिस ने सड़क पर लाठी फटकार कर बोलेरे निकालने की कोशिश की तो महिलाएं और ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव और डंडे लाठी फेंकने शुरू कर दिए। किसी तरह पुलिस गाड़ी निकालने में कामयाब हुई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि बोलेरे और कार चालक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed