{"_id":"6607213b4447a620a209dcdb","slug":"a-roadside-tree-fell-on-a-moving-bike-student-died-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-372121-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चलती बाइक के ऊपर गिरा सड़क किनारे खड़ा पेड़, छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चलती बाइक के ऊपर गिरा सड़क किनारे खड़ा पेड़, छात्र की मौत
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे चलती बाइक पर पेड़ गिरने से बाइक सवार छजलैट थाना क्षेत्र के गांव सीतापुर निवासी हर्ष चौधरी (16) की मौत हो गई। हर्ष कक्षा नौ में पढ़ता था। वह चाचा वीरपाल सिंह और फूफा के लड़के के साथ दादी की अरिष्टी का कार्ड बांटने जा रहा था। बाइक हर्ष के चाचा चला रहे थे। हादसा ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में जलालपुर खालसा चौकी से थोड़ा आगे हुआ। हर्ष दो बहनों का इकलौता भाई था।
छजलैट थाना क्षेत्र के गांव सीतापुर निवासी बृजपाल सिंह किसान है। 23 मार्च को बृजपाल की मां लक्ष्मी देवी का निधन हो गया। चार अप्रैल काे बृजपाल की मां का अरिष्टी का कार्यक्रम है। शुक्रवार को बृजपाल का भाई वीरपाल सिंह बाइक से मां की अरिष्टी के कार्ड बांटने ठाकुरद्वारा क्षेत्र में गया था। वीरपाल के साथ बृजपाल सिंह का बेटा हर्ष चौधरी (16) और बिजनौर जिले के सहसपुर चौकी क्षेत्र के गांव हेमा नगली निवासी बहन का बेटा वंश तोमर भी था। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे ठाकुरद्वारा क्षेत्र में कार्ड बांटने के बाद तीनों वापस आ रहे थे। ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद मार्ग पर जलालपुर खालसा पुलिस चौकी से थोड़ा आगे पहुंचे तो सड़क किनारे खड़ा सूखा पेड़ चलती बाइक पर गिर गया। जिससे तीनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए।
सूचना पर पहुंची एनएचएआई एंबुलेंस ने तीनों घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हर्ष चौधरी को मृत घोषित कर दिया। जिसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। सूचना पर जलालपुर चौकी पुलिस भी अस्पताल में पहुंची। सूचना पर हर्ष के परिजन व रिश्तेदार भी अस्पताल में पहुंचे। गंभीर रूप से घायल वंश तोमर को परिजनों ने काशीपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके हाथ में फ्रैक्चर है।
विज्ञापन
दो बहनों का इकलौता भाई था हर्ष
हर्ष चौधरी दो बहनों का इकलौता भाई था। बृजपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा क्षेत्र के ही एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता था। वह पढ़ाई में बहुत होनहार था। हर्ष की मौत से मां प्रीति और दो बहनों को रो-रोकर बुरा हाल हैं। 23 मार्च को हुई दादी की मौत के बाद अब पोते हादसे में गई जान से परिवार के लोग गमगीन है।