{"_id":"69ced149e6310b21fd08097d","slug":"a-report-has-been-filed-against-the-driver-of-another-bike-in-the-accident-that-killed-a-factory-worker-moradabad-news-c-279-1-mo11005-114512-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फैक्टरी कर्मी की दुर्घटना में मौत के मामले में दूसरी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फैक्टरी कर्मी की दुर्घटना में मौत के मामले में दूसरी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Fri, 03 Apr 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। फैक्टरी कर्मी की दुर्घटना में मौत के मामले में पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ठाकुरद्वारा के गांव लौंगी खुर्द निवासी उदल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका पुत्र अमित सैनी 25 मार्च को रात करीब 9:30 बजे महुआखेड़ा गंज स्थित फैक्टरी से ड्यूटी कर बाइक से घर आ रहा था तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से अमित गंभीर घायल हो गया उसे एंबुलेंस से काशीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन