फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A report has been filed against seven people for a fatal attack on a bike rider.

Moradabad News: बाइक सवार पर जानलेवा हमला सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against seven people for a fatal attack on a bike rider.
बिलारी। मंगूपुरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार पर जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया। इस घटना में विरोधी पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मंगूपुरा गांव निवासी धनपाल सिंह की ओर से बुधवार शाम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बीती 24 जनवरी की देर शाम आठ बजे उसका सगा भाई जितेंद्र व भतीजा मान सिंह और सुनील सिंह गांव के जंगल में अपने गेहूं के खेत में पानी लगा रहे परिवार के नत्थू सिंह से मिलकर बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव को जाने वाले रास्ते के किनारे पर दूसरे पक्ष के कृष्णा सिंह आदि घात लगाए बैठे हुए थे। कृष्णा ने बाइकसवार जितेंद्र के सिर में लौहे की राड से वार कर गंभीर घायल कर दिया तभी बाइक असंतुलित होकर गिर गई और तीनों बाइकसवार भी सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

इस दौरान निकट के गेहूं के खेत में बैठे कृष्णा सिंह के पक्ष के चरण सिंह और वीरेश ग्राम समाथल थाना बिलारी तथा सोनू, बब्लू,राकेश और राजपाल सभी निवासी मंगूपुरा खेत से बाहर निकल आए और जितेंद्र की कोली भरकर उसे जमीन पर गिरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपियों ने बाइक की चाभी निकालकर जितेंद्र के कान में घुसा दी जिससे उसके कान का पर्दा फट गया और अधिक खून निकलने से वह बेहोश हो गया। बाद में जितेंद्र के सहयोगी मान सिंह और सुनील सिंह को भी पीटकर घायल कर दिया। हमलावरों ने दहशत फैलाने और जान से मारने की नीयत से बंदूक और तमंचे से फायरिंग भी की। शोर मचने पर अन्य ग्रामीणों के आ जाने पर आरोपी जाने से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

दोनों घायलों जितेंद्र और मान सिंह को उपचार के लिए पहले सीएचसी बिलारी ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों चरन सिंह, कृष्णा सिंह, वीरेश, सोनू, बब्लू, राकेश और राजपाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed