फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A rally was taken out and slogans were raised against the US President

Moradabad News: रैली निकालकर अमेरिकी राष्ट्रपति के विरोध में की नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
A rally was taken out and slogans were raised against the US President
मुरादाबाद। स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान समिति की ओर से अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर विदेशी कंपनियां भारत छोड़ो और स्वदेशी संकल्प यात्रा निकाली। बुध बाजार में स्थित आर्य समाज से यह यात्रा शुरू होकर कंपनी बाग स्थित स्वतंत्रता सेनानी भवन पर समाप्त हुई। मेयर विनोद अग्रवाल ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों ने पोस्टर-बैनर के माध्यम से अमेरिकी कंपनियों का विरोध किया और अमेरिकी राष्ट्रपति के विरुद्ध नारेबाजी की। साथ ही स्वदेशी और विदेशी सामानों की सूचियां भी लोगों के बीच वितरित की। यात्रा के दौरान स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि अमेरिका इस समय भारत पर कृषि एवं डेयरी क्षेत्र में अमेरिकन कंपनियां के दरवाजे खोलने के लिए भारी दबाव बना रहा है। प्रधानमंत्री अपने देश के किसान, लघु उद्योग, व्यापारियों के हितों को लेकर चिंतित हैं। इस समय एक ही विकल्प है कि लोग स्वदेशी अर्थव्यवस्था को मजबूत करें।
विज्ञापन

यात्रा के समापन पर स्वतंत्रता सेनानी भवन के सामने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चित्र जलाकर किया। इस मौके पर मुख्य रूप से कपिल नारगं, प्रशांत शर्मा, अंजू त्रिपाठी, नीलम जैन, प्रिया अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन संगठनों ने यात्रा में लिया भाग
हिंदू युवा वाहिनी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, भारतीय किसान मजदूर यूनियन, पतंजलि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, आर्य समाज, व्यापारी सुरक्षा फोरम, उद्योग व्यापार मंडल, परिवर्तन द चेंज, भारत विकास परिषद, आपकी रसोई, सीता रसोई, गायत्री परिवार, राष्ट्रीय राजपूताना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed