फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A quack operated on a woman, her condition worsened.

Moradabad News: झोलाछाप ने किया महिला का ऑपरेशन, हालत बिगड़ी

Sat, 24 Jan 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 24 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
A quack operated on a woman, her condition worsened.
कुंदरकी। झोलाछाप द्धारा किए गए एक महिला के गलत ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ गई जिसकी शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। बताते है कि बीती एक जनवरी को महिला का बिलारी में संचालित झोलाछाप के निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ लेकिन 23 दिन बीतने पर महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ बल्कि बिगड़ती जा रही है। सुधार नहीं होने पर पीड़ित महिला को झोलाछाप ने कुंदरकी में स्थित अपने अस्पताल में बुलाया और सही उपचार करने का भरोसा दिलाया। इस बात पर महिला के परिजन भड़क गए और हंगामा शुरू हो गया। शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य टीम ने भी अस्पताल में पहुंच गई तो वहां पर अनेक मरीज भर्ती मिले। खास बात है कि बीते 23 दिसंबर को एडी हेल्थ डाॅ आशु अग्रवाल ने इस अस्पताल को सील कराया लेकिन अस्पताल से बगल में रास्ते से मरीज अंदर जा रहे थे। डॉ सौरभ बरतरिया ने बताया कि यह अस्पताल पहले से सील था। अब फिर से सील लगाई है और थाने में रिपोर्ट को तहरीर दी गई है लेकिन देर शाम तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed