फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A pack of dogs mauled a seven year old child

Moradabad News: कुत्तों के झुंड ने सात साल के बच्चे को नोचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
A pack of dogs mauled a seven year old child
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इमरतपुर उधौ में गांव मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रहे साल साल के बच्चे औरंगजेब पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्ते उसका पैर पकड़ कर जंगल में खींचकर ले जाने लगे। इस दौरान पास से गुजर रहे किसान राशिद अली ने औरंगजेब को कुत्ते के झुंड से बचाया और बालक को लेकर उसके घर पहुंचा। गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती करायागया है।
इमरतपुर उधौ निवासी मोहम्मद रेहान का सात वर्षीय बेटा औरंगजेब एलकेजी में पढ़ता है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे औरंगजेब अपने भाई अली (4) और गांव के ही फूफेरे भाई नूर मोहम्मद (4) के साथ घर के बाहर खेल रहा था। नूर ननिहाल में ही रहता है। इस दौरान करीब पांच कुत्तों ने बच्चों पर हमला कर दिया। अली और नूर तो वहां से भाग कर घर पहुंच गए।जबकि कुत्ते औरंगजेब के पैर को मुंह में भरकर जंगल की ओर खींच कर ले जाने लगे। जिससे बच्चे के पैर पर गहरे जख्म हो गए। साथ ही उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कुत्तों के पंजों से जख्म हो गए। बच्चे का शोर सुन पास से ही गुजर रहा गांव का ही राशिद अली वहां पहुंचा और ईख के खेत से गन्ना तोड़कर कुत्तों को भगाया। इसके बाद राशिद घायल औरंगजेब को लेकर उसके घर पहुंचा।
विज्ञापन


परिजन औरंगजेब को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि परिजनों ने बालक को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षेत्र में पहले भी गांव इमरतपुर फखरूद्दीन और गांव अहमद नगर जैतबाड़ा में भी कुत्तों का झुंड कई बच्चों को हमला कर घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed