फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A pack of dogs killed a goat

Moradabad News: कुत्तों के झुंड ने बकरे को मार डाला

Fri, 22 Aug 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 22 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
A pack of dogs killed a goat
बिलारी। मोहल्ला अंसारियान पूर्वी में बृहस्पतिवार दोपहर बाद कुत्तों के झुंड ने हमलाकर एक बकरे को मार डाला। अंसारियान और ठाकुरान इलाके में कुत्ते लगातार हमलावर हो रहे हैं। नागरिकों की मांग के बाद भी नगरपालिका प्रशासन कुत्तों को नहीं पकड़वा पा रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला अंसारियान में नूर नबी मस्जिद के निकट निवासी अफसर अली ई रिक्शा चलाता है और परिवार की आय बढ़ाने को बकरी भी पालता है। दोपहर बाद लगभग चार बजे अफसर अली अपने पांच बकरी बकरे लेकर अंसारियान पूर्वी के खाली इलाके में जोर का तालाब के निकट चराने के लिए चला गया।
विज्ञापन

इस बीच वह थोड़ी देर के लिए मोहल्ले में ही एक परिचित के घर चला गया। इस दौरान कुत्तों के झुंड ने उसके के एक बकरे पर हमला बोलकर मार डाला। शेष बकरी बकरे मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में जब अफसर अली अपने बकरी बकरों को देखने गया तब कुत्ते उसके एक बकरे को झिंझोड़ रहे थे।
अफसर अली ने शोर मचाकर मोहल्ले वालों को इकटठा किया और ईंटे फेंक कर हमलावर कुत्तों को भगाया। इस दौरान मौके पर मोहल्ले के नागरिकों की भीड़ लग गई।
नगर पालिका के वार्ड सभासद रशीद अहमद अंसारी ने बताया कि लगभग दो माह पहले इसी इलाके में कुत्ताें ने झुंड ने सात वर्षीय बालिका पर हमला बोलकर घायल कर दिया था। आजाद पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शमशुल कमर ने बताया कि 15 दिन पहले कुत्तों के झुंड ने फुलवार रोड पर आ रहे उनके स्कूल के बच्चों को भी दौड़ा लिया था।

मोहल्ला ठाकुरान क्षेत्र के पालिका सभासद हप्पू राजा अंसारी ने बताया कि उनके वार्ड के इमामबाड़ा इलाके में अक्सर कुत्ते झुंड में घूमते रहते हैं। कई बार राहगीरों पर हमलावर भी हुए हैं। नगरपालिका बोर्ड की बैठक में मांग उठाने के बावजूद पालिका प्रशासन अभी तक कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान नहीं चला पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed