{"_id":"6b0b41bda736619f3d00b26e","slug":"a-new-township-will-be-developed-over-20-hectares-in-govindpuram-phase-2-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-1047555-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गोविंदपुरम फेज-2 में 20 हेक्टेयर में विकसित होगी नई टाउनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गोविंदपुरम फेज-2 में 20 हेक्टेयर में विकसित होगी नई टाउनशिप
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित गोविंदपुरम आवासीय योजना का विस्तार करते हुए मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) दूसरे चरण में करीब 20 हेक्टेयर क्षेत्र में नई टाउनशिप विकसित करेगा। इसमें कुल 500 आवासीय भूखंड प्रस्तावित हैं। फिलहाल 250 भूखंडों के लिए जमीन की व्यवस्था की गई है और इनके मानचित्र को एमडीए बोर्ड से मंजूरी मिल गई है।
छह अक्तूबर को हुई बोर्ड बैठक में फेज-2 की विकास योजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। एमडीए की योजना के मुताबिक नई टाउनशिप में आवासीय भूखंडों के साथ बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसमें चौड़ी सड़कें, पार्क, बच्चों के खेलने के लिए स्थान और सामुदायिक सुविधाएं शामिल होंगी। कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन, सीवर नेटवर्क, स्ट्रीट लाइट और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। सड़क और अन्य सुविधाओं का विकास इस तरह किया जाएगा कि आवंटियों को मकान बनाने के साथ ही जरूरी नागरिक सुविधाएं मिल सकें। गोविंदपुरम फेज-2 को करीब 45 एकड़ क्षेत्र में विकसित करने की योजना पहले ही सामने आ चुकी है। जुलाई में एमडीए ने इसका प्रस्ताव रेरा की मंजूरी के लिए भेजा था। अक्तूबर में बोर्ड से 250 भूखंडों का मानचित्र स्वीकृत होने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ।
शेष 250 भूखंडों के लिए जमीन की व्यवस्था की जानी है। एमडीए की वेबसाइट पर फेज-2 को 20 हेक्टेयर की आवासीय परियोजना के रूप में प्रदर्शित किया गया है। हालांकि भूखंडों की अंतिम संख्या, आकार, कीमत और पंजीकरण की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है। एमडीए वीसी अनुभव सिंह ने बताया कि गोविंदपुरम आवासीय योजना में करीब 500 भूखंड प्रस्तावित हैं। पहले चरण में 250 भूखंडों के लिए लेआउट की मंजूरी मिल गई है। ब्यूरो