फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A murder report has been filed against four people from the in-laws' side, including the husband

Moradabad News: पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 15 Jan 2025 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 15 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
A murder report has been filed against four people from the in-laws' side, including the husband
भगतपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरझुंडी में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला के मायके वाले ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मंगलवार को मृतका के भाई नाजिर की तहरीर के आधार पर मृतका के पति, देवर, जेठानी व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्राम बुढ़ानपुर अलीगंज निवासी हनीफ ने अपनी बेटी की शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरझुंडी निवासी एक युवक से की थी। आरोप है की शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल वाले उसे कम दहेज का ताना देकर व अन्य कारणों से प्रताड़ित करते थे। बेटी के मायके वालों से उन्हें सूचना मिली कि बेटी की मौत हो गई है। इसके बाद वह कुकरझुंडी पहुंचे। मायकेवालों का आरोप है कि ससुरालवालों ने बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी। सूचना पाकर भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची व जानकारी एकत्र की व शव को सोमवार को पंचायतनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं सीओ ठाकुरद्वारा एवं विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी मौके पर पहुंची व परिजनों से जानकारी एकत्रित की। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि मृतिका के भाई नाजिर की तहरीर के आधार पर मृतका के पति, जेठानी, सास व देवर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed