फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A minor raped a teenager who had come for a wedding

Moradabad News: शादी में आई किशोरी से नाबालिग ने किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
A minor raped a teenager who had come for a wedding
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई एक किशोरी को नाबालिग ने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी किशोर भी पीड़िता के गांव का निवासी है।
भोजपुर क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने मूंढापांडे थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि मंगलवार को मूंढापांडे क्षेत्र के एक गांव में उनकी रिश्तेदारी में शादी थी। परिवार के अन्य लोगों के साथ 16 वर्षीय बेटी भी शादी समारोह में शामिल होने आई थी। पिता का आरोप है कि उसके गांव में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर भी शादी में शामिल होने पहुंच गया।
विज्ञापन

आरोपी किशोरी को बहाने से जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। रिश्तेदार और परिजन किशोरी की तलाश करते हुए जंगल पहुंचे तो वहां पीड़िता मिली। पूछताछ करने पर उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन पीड़िता को थाने ले गए और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed