फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A man was shot in Moradabad on Holi, video of the incident went viral

UP: ये कैसी दबंगई... होली खेलने से मना किया तो मार दी गोली, पिस्टल की बट से हमला; देखें गुंडागर्दी का वीडियो

Sat, 15 Mar 2025 04:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 15 Mar 2025 04:53 PM IST
सार

होली खेलने से मना करने पर कटघर क्षेत्र निवासी एक युवक को गोली मार दी गई। उसके साथी के ऊपर भी पिस्टल की बट से हमला किया गया।

विज्ञापन
A man was shot in Moradabad on Holi, video of the incident went viral
कैमरे में कैद हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के वीरशाह हजारी मोहल्ले में शुक्रवार शाम होली ने खेलने पर बिजली कर्मी को एक युवक ने गोली मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। आरोपी ने बिजली कर्मी के दोस्त के सिर में पिस्टल की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पिस्टल बरामद कर ली है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


कटघर थाना क्षेत्र के वीरशाह हजारी निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि उनका दोस्त अक्षय गुप्ता बिजली विभाग में कार्यरत है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे अक्षय अपने दोस्त संजय आर्य के साथ मोहल्ले में ही दीपक की परचून की दुकान पर खड़ा था। होली खेलने के बाद दोनों नहाने के बाद नए कपड़े पहनकर खड़े थे। इसी दौरान वहां कटघर क्षेत्र के मछुआपुरा निवासी अभिषेक उर्फ छोटू आ गया। अमित का कहना है कि अभिषेक उर्फ छोटू नशे की हालत में था। उसने संजय के साथ गाली गलौज कर होली खेलने की कोशिश की लेकिन संजय ने होली खेलने से इन्कार कर दिया। 
विज्ञापन


इसी बात पर अभिषेक भड़क गया और उसने संजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। अक्षय ने किसी तरह दोनों को अलग-अलग कर दिया। इसके बाद आरोपी भागकर अपने घर गया और पिस्टल लेकर अपने भाई भोलू के साथ दोबारा पहुंच गया। आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली अक्षय के पैर में लगी। जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ने दोबारा गोली मारने की कोशिश की तो संजय ने उसकी पिस्टल पकड़ ली। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने पिस्टल की बट से उसके सिर में कई बार किए। इस दौरान लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। लोगों के जुटने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी अभिषेक उर्फ छोटू और उसके भाई भोलू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर अवैध पिस्टल, कारतूस बरामद किए गए हैं। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने आरेापी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


यह भी पढ़ें: कांग्रेस के पूर्व विधायक पर फायरिंग: बंबर ठाकुर ने बताया था जान को खतरा, बेटा बोला- कुछ नेताओं के नाम...
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amar Ujala (@amarujala)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed