फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A man was duped of Rs 1.30 lakh in the name of providing him a job as a doctor in Dubai.

Moradabad News: दुबई में डॉक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 1.30 लाख रुपये की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
A man was duped of Rs 1.30 lakh in the name of providing him a job as a doctor in Dubai.
ठाकुरद्वारा। दुबई में डॉक्टर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर नगर के एक युवक से 1.30 लाख रुपये की ठगी हुई है। नगर के मोहल्ला वार्ड 7 बहेड़ा वाला निवासी एक महिला ने पुलिस से मामले को लेकर शिकायत की है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार उसके पुत्र शाने आलम ने बीफॉर्मा पास किया है। उसके एक परिचित गांव कालेबाला माधोबाला निवासी ने उसके बेटे को भी अच्छे वेतन पर नौकरी दिलाने को कहा। इस पर वह उसके झांसे में आ गई और उसने माता मंदिर रोड निवासी से संपर्क किया। इसी वर्ष 15 फरवरी को उसने मिलने पर बताया कि वह उसके बेटे को डॉक्टर के काम पर दुबई भिजवा देगा। इसमें उसने 1.80 लाख रुपये का खर्च बताया। महिला ने उसे 1.30 लाख रुपये दे दिए। इनमें कुछ रुपए नकद, कुछ उसके बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। शेष धनराशि नौकरी मिलने पर देना तय हुआ। उसके बेटे ने उस पर विश्वास कर अपनी नौकरी भी छोड़ दी।
विज्ञापन

महिला के अनुसार आरोपी ने उसे एक मार्च 2025 को दुबई जाने के लिए नौकरी का जॉब लेटर दिया। जो जांच में फर्जी निकला। इस पर उसे पता चल गया कि उसके साथ ठगी हो गई है। जब उसने अपने रुपये मांगां तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। उसे और उसके पुत्र के साथ डंडों से मारपीट की। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि अभी उनके पास शिकायती पत्र नहीं आया है। शिकायत पत्र मिलने पर जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed