{"_id":"696fef1bc520248cca0d17e8","slug":"a-man-broke-into-a-house-molested-a-woman-and-demanded-a-ransom-of-ten-lakh-rupees-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-816594-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, दस लाख की रंगदारी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, दस लाख की रंगदारी मांगी
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने आठ लोगों पर छेड़खानी और दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
36 वर्षीय महिला ने मूंढापांडे थाने में सैजना की मिलक गांव निवासी शराफत, मोनिस, नरगिस, बली हसन, नदीम, वसीम, मुस्तफा और रईस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें महिला ने बताया कि 15 नवंबर 2025 को उसकी भतीजी की शादी थी। आरोपियों ने शादी समारोह में उसके साथ मारपीट की। इस घटना की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उसके पास मौजूद है। 19 नवंबर 2025 को पीड़िता अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान वहां आरोपी पहुंच गए और उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देने लगे और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पीड़िता का आरोप है कि रकम न देने पर आरोपी जान से मारने और जीवन बरबाद करने की धमकी देकर चले गए थे। इसके बाद भी आरोपी लगातार उसे तंग कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि वह घर से बाहर निकलती है तो आरोपी उसे देखकर उल्टी सीधी बातें करते हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।