फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A list should be made of those who do not deposit the bill despite disconnection

Moradabad News: कनेक्शन कटने के बावजूद बिल न जमा करने वालों की बनाई जाए सूची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
A list should be made of those who do not deposit the bill despite disconnection
बहजोई। कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में यूपीपीसीएल अध्यक्ष एम देवराज ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में अध्यक्ष का कहना था कि तीन दिवसीय प्रवास में मुरादाबाद मंडल के जिला रामपुर समेत मुरादाबाद, संभल तथा अमरोहा में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त बनाए जाने के लिए बैठक की गई है।
विज्ञापन

एसई, एक्सईएन व एसडीओ आदि अधिकारियों के साथ हुई बैठक में विद्युत बकाया बिल की वसूली, लाइन लॉस, शेड्यूल के हिसाब से विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समय रहते निस्तारण कराए जाने को लेकर बैठक की गई है। वहीं विद्युत कर्मियों को उपभोक्ता देवो भव: की नीति के साथ काम करने को प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि जितनी बिजली दी जाए, उतना राजस्व भी वसूला जाए। विद्युतकर्मी बिजली चोरी रोकने तथा उपभोक्ताओं को सही रीडिंग का बिल उपलब्ध कराने को लेकर गंभीरता दिखाएं। जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाएं। बिल जमा न होने के कारण जिन उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए गए हैं। इसके बाद भी उपभोक्ता ने बिल जमा नहीं किया है, तो उन उपभोक्ताओं की सूची बनाकर बिजिलेंस टीम को दी जाए इसके बाद अध्यक्ष ने विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ विकासखंड के गांव रंपुरा स्थित प्रस्तावित ट्रांसमिशन उपकेंद्र स्थल का भी निरीक्षण किया। एसई विद्युत एके सिंह समेत जिले भर के एक्सईएन व एसडीओ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed