फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A liquor shop is still operating in Majhola, just 20 meters away from a school.

Moradabad News: मझोला में स्कूल से सिर्फ 20 मीटर दूर अब भी चल रही है शराब की दुकान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
A liquor shop is still operating in Majhola, just 20 meters away from a school.
मुरादाबाद। मझोला स्थित बीएमडी पब्लिक स्कूल से महज 20 मीटर की दूरी पर संचालित देसी शराब की दुकान को हटाने के मामले में प्रशासनिक आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक, दुकान को 15 दिन में दूसरी जगह स्थानांतरित करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन अभी तक दुकान वहीं संचालित है। इससे आसपास के लोग और स्कूली बच्चे परेशानी हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दो अगस्त को स्कूल के सामने संचालित शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर लोगों ने धरना दिया था। मौके पर पहुंचे आबकारी विभाग के अधिकारियों ने 15 दिन के भीतर दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी थी कि तय समय में दुकान नहीं हटाई गई तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा। आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर 18 अगस्त को छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने दोबारा धरना-प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस और आबकारी विभाग के निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और धरना समाप्त करने का अनुरोध किया। उनका कहना है कि इसी दौरान जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया भी धरना स्थल पर पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रकरण की जांच कर दुकान को शीघ्र हटाने की कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने भी 15 दिन के भीतर दुकान स्थानांतरित करने का भरोसा दिया था।

लोगों का कहना है कि इसके बावजूद अभी तक दुकान नहीं हटाई गई है। स्कूल के बेहद नजदीक शराब की दुकान संचालित होने से स्कूली बच्चों और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द दुकान स्थानांतरित कराने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed