फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A leopard was spotted in Kuramirpur in Chhajlet, and a forest team arrived at the scene.

Moradabad News: छजलैट के कूड़ामीरपुर में दिखाई दिया तेंदुआ, पहुंची वन टीम

Tue, 16 Dec 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 16 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
A leopard was spotted in Kuramirpur in Chhajlet, and a forest team arrived at the scene.
कांठ। अब छजलैट के गांव कूड़ामीरपुर में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग करते हुए ग्रामीणों व किसानों को सतर्क किया है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन


छजलैट क्षेत्र के गांव कूड़ामीरपुर निवासी किसान मोहित कुमार के खेत में सोमवार को ग्रामीणों व किसानों ने एक तेंदुए को देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाया तो तेंदुआ वहां से चला गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, जिस पर डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह, वन दरोगा राजेंद्रा सिंह, अमरजीत सिंह आदि टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उस स्थान को देखा, जहां तेंदुआ दिखाई दिया था। टीम ने तेंदुए की तलाश में कॉम्बिंग भी की और ग्रामीणों व किसानों सतर्क करते हुए अकेले खेतों पर न जाने, लाठी-डंडे लेकर खेतों पर समूह के रूप में जाने, तेंदुआ दिखाई देने पर उसे कोई नुकसान न पहुंचे और सूचना देने के लिए कहा। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है। बता दें कि तीन दिन पहले कांठ के नयागांव अकबरपुर चैंदरी में बंद प्लाई फैक्टरी में तेंदुआ दिखाई दिया था। जिससे यहां के लोगों में भी दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed