{"_id":"68d99d903f8ff9e0280021b2","slug":"a-labourer-travelling-in-a-tempo-died-after-colliding-with-a-tractor-trolley-thakurdwara-news-c-279-1-smbd1009-111395-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से टेंपो सवार मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से टेंपो सवार मजदूर की मौत
Mon, 29 Sep 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-टांडा रोड पर हड्डी मिल के पास रविवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार गांव रुस्तमपुर तिगरी निवासी वाजिद (30) की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर तिगरी निवासी वाजिद भगतपुर थाना क्षेत्र के जुम्मा वाली मिलक गांव में मजदूरी करने के लिए गया था। रविवार की शाम काम से टेंपो में बैठकर लौट रहा था। मुरादाबाद-टांडा रोड पर हड्डी मिल के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार वाजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मुरादाबाद जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई शकील की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।