{"_id":"692223cef00eb2233c073741","slug":"a-jeweler-riding-a-scooter-died-after-being-hit-by-a-car-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-776824-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार सराफ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार सराफ की मौत
विज्ञापन
मूंढापांडे। हाईवे पर मूंढापांडे थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर कटट्ई सर्विस रोड के पास शनिवार की रात आठ बजे कार की टक्कर से स्कूटी सवार सराफ की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। इस मामले में पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।
चमरौआ निवासी सिराज (25) की दलपतपुर में सराफ की दुकान है। शनिवार की रात आठ बजे व्यवसायी दुकान बंद कर अपने साथी नदीम निवासी मिलक कामरू के साथ दलपतपुर जा रहा था। लक्ष्मीपुर कटट्ई सर्विस रोड के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान व्यवसायी अपने दोस्त के साथ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच परिजन दोनों घायलों को लेकर एक निजी अस्पताल गए। यहां डाक्टरों ने सिराज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक कार से लेकर भाग निकला। इस बारे में थाना प्रभारी मोहित चौधरी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज जरिये चालक की तलाश की जा रही है। संवाद