{"_id":"57041e654f1c1b3035c81738","slug":"a-history-sheeter-on-police-radar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए डीएसपी हत्याकांड - सहसपुर का हिस्ट्रीशीटर गायब, तलाश में छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए डीएसपी हत्याकांड - सहसपुर का हिस्ट्रीशीटर गायब, तलाश में छापे
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
तंजील अहमद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(जितेंद्र कुमार)एनआईए अफसर तंजील अहमद की हत्या के खुलासे में जुटीं टीमों को लंबी तफ्तीश के बाद एक कड़ी मिली है। तंजील अहमद के पैतृक गांव सहसपुर में उस दिन मौजूद रहा हिस्ट्रीशीटर अपने साथी के साथ गायब बताया गया है। उसकी तलाश में पुलिस ने छापे मारे हैं। पुलिस ने इस बात की भी पुष्टि की है कि तंजील अहमद की हत्या वाले दिन हिस्ट्रीशीटर की मोबाइल की लोकेशन गांव में ही मिली थी।
एनआईए अफसर हत्याकांड की पड़ताल में जुटी पुलिस टीमों को गांव वाले भी इनपुट देकर मदद कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो गांव और इलाके की खाक छान रहीं टीमों को ग्रामीणों ने बताया कि घटना वाली रात गांव में एक हिस्ट्रीशीटर अपने किसी साथी के साथ घूम रहा था। लेकिन सुबह होते ही वह गायब हो गया था। तंजील की हत्या की खबर सुनकर ग्रामीण ही नहीं बल्कि आस-पड़ोस के गांवों के लोग भी मौके पर जुट गए थे। लेकिन उस अपराधी को किसी ने नहीं देखा।
जांच टीमों को सुराग मिला तो इस पर पड़ताल भी शुरू करने में देर नहीं की। उसके मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया और तत्काल उसकी कॉल डिटेल भी निकलवाई गई। जिससे पता चला कि घटना वाली रात उसकी लोकेशन गांव में थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। पुलिस टीम ने उसकी तलाश में मंगलवार की रात उसके घर दबिश दी। लेकिन वह पुलिस को नहीं मिला। इसके अलावा जांच टीमों को ये भी पता चला कि संदेह के घेरे में आया शख्स एनआईए अफसर से रंजिश भी रखता था।
विज्ञापन
कुछ साल पहले वह किसी बड़ी वारदात में दूसरे जनपद में पकड़ा गया था। उसे शक था कि तंजील अहमद के इशारे पर ही उस पर कार्रवाई की गई थी। सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने अपना पूरा फोकस उस शख्स पर कर दिया है। इसके अलावा ये भी पता किया था रहा है कि उसके साथ गांव में घूमने वाला युवक कौन था।