फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A high school student died in an accident on the Kundarki-Dingarpur road.

Moradabad News: कुंदरकी-डींगरपुर रोड पर हादसे में हाईस्कूल के छात्र की मौत

Sun, 14 Dec 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 14 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
A high school student died in an accident on the Kundarki-Dingarpur road.
13 एडीवीटी फोटो आल एडिशंस (एलन करियर)
कुंदरकी/मैनाठेर। कुंदरकी-डींगरपुर रोड पर शनिवार की शाम सड़क हादसे में हरियाना गांव निवासी छात्र की मौत हो गईं। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम हरियाना निवासी प्रिंस प्रजापति (17) ह अलबरू हायर सेकेंडरी स्कूल कुंदरकी में कक्षा दस में पढ़ता था। बताते हैं कि प्रिंस पाकबड़ा में अपने मामा के घर गया था और शनिवार की शाम में वह बाइक से वापस अपने घर को लौट रहा था। जब उसकी बाइक कुंदरकी-डींगरपुर रोड पर हबीबी डिग्री कालेज गुरेर के पास पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से उसकी बाइक को रौंद दिया जिसमें बाइक सवार प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर कुंदरकी और मैनाठेर थानों की पुलिस पहुंची और आनन फानन में छात्र प्रिंस को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आकस्मिक हादसे से पीड़ित परिजनों में चीत्कार मच गईं। बेटे की मौत पर मां लक्ष्मी प्रजापति, तीन भाई अनमोल, शरद और शिवा गम से बेहाल हैं जिनको सगे संबंधी और रिश्तेदार ढांढस बंधाते नजर आए। मृतक अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और पढ़ाई लिखाई में होनहार था। वहीं देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed