{"_id":"66c2780b0a27bf116f07a154","slug":"a-group-of-monkeys-attacked-and-injured-the-girl-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-124088-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बंदरों के झुंड ने हमला कर बच्ची को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बंदरों के झुंड ने हमला कर बच्ची को किया घायल
विज्ञापन
मंडी धनौरा। विकास खंड की ग्राम पंचायत मलेशिया में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बंदर कई बच्चों को हमला कर घायल कर चुके हैं। शनिवार को गांव निवासी बिजेंद्र यादव की तीन साल की बेटी परी पर बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है।
ग्राम मलेशिया में ग्रामीण बंदरों के आतंक से तंग आ चुके हैं। बंदर घर पर अकेले बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं। शनिवार की शाम गांव निवासी बिजेंद्र यादव की तीन साल की पुत्री परी अपने घर की छत पर खेल रही थी। अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। बच्ची के चीखने की आवाज सुन कर परिजन दौड़े और बंदरों को भगाया। परिजनों ने निजी अस्पताल में उसका उपचार कराया।
बीते सोमवार को भी बंदरों ने गांव के ही दीपक यादव व तेजपाल यादव के बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि बंदरों को पकड़ने के लिए कई बार वन विभाग से कहा गया है। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। ग्राम प्रधान हरीश यादव का कहना है कि इस संबंध में जिलाधिकारी से गुहार लगाई जाएगी। बंदरों के आतंक से ग्रामीण अपने बच्चों को अकेला छोड़ते हुए डर रहे हैं।