फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A girl died during treatment, allegations of negligence

Moradabad News: इलाज के दौरान युवती की माैत, लापरवाही का आरोप

Tue, 16 Sep 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 16 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
A girl died during treatment, allegations of negligence
कांठ (मुरादाबाद)। बीमार युवती की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। कांठ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के परिजनों को समझाकर शांत किया। इसके बाद कार्रवाई से इन्कार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

निकटवर्ती जनपद अमरोहा के देहात थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती कई दिन से बीमार चल रही थी। परिजन उसका अमरोहा क्षेत्र के ही गांव में ही इलाज करा रहे थे, लेकिन जब सुधार नहीं हुआ तो सोमवार को वह युवती को लेकर कांठ के पैगम्बरपुर सुखवासीलाल स्थित क्लीनिक पर लेकर आए। यहां पर तबीयत और बिगड़ने लगी तो वह उसे इलाज के लिए अमरोहा ले गए। वहां चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस पैगम्बरपुर सुखवासीलाल उसी क्लीलिक पर लेकर आए और शव बाहर रखकर इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताते लगे। पीआरवी की सूचना पर कांठ थाने से इंस्पेक्टर क्राइम राम नरेश यादव भी पहुंच गए। काफी देर समझाने के बाद परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई और पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतका के शव को ले जाने दिया। इंस्पेक्टर क्राइम राम नरेश यादव ने बताया कि मृतका के परिजनों ने बीमारी से मौत होने के संबंध में लिखकर भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed