{"_id":"69a49df16598548e3f05aeda","slug":"a-girl-child-died-after-drowning-in-a-toilet-tank-under-construction-at-her-home-kanth-news-c-307-1-smbd1005-106202-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: घर में निर्माणाधीन शाैचालय के टैंक में डूबने से बच्ची की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: घर में निर्माणाधीन शाैचालय के टैंक में डूबने से बच्ची की माैत
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। रविवार की शाम हरियाना गांव में एक मकान में बनाए जा रहे शौचालय के टैंक में खेलते समय ढाई साल की बच्ची गिर गई। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम हरियाना निवासी मिर्च मसाला विक्रेता गय्यूर हसीरी ने हाल ही अपना नया मकान बनवाया है जिसके शौचालय के लिए करीब पांच फिट गहरा टैंक की निर्माण कराया है। टैंक को ऊपर से ढका नहीं गया है। परिजनों को आशंका है कि खेलने के दौरान गय्यूर अहमद की ढाई साल की बेटी अदीबा नूरी पानी से भरे इस शौचालय के टैंक में गिर गई।
बेटी को परिवार वालों ने पहले मोहल्ले में तलाश की और फिर से आसपास के इलाके में ढूंढा लेकिन उसका पता नहीं चल सका। तीन घंटे के बाद जब मकान के अंदर टैंक में देखा तो वह उसके अंदर गिरी थी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया और घर पर भीड़ जमा हो गई। गमजदा परिजनों को सगे संबंधी और रिश्तेदार ढांढस बंधाते नजर आए। देर रात में बालिका के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इस हादसे से पीड़ित परिवार को झकझोर कर रख दिया है।