फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A girl called a railway employee and duped him of Rs 1.27 crore

Moradabad News: युवती ने फोन कर रेलकर्मी से ठग लिए एक करोड़ 27 लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
A girl called a railway employee and duped him of Rs 1.27 crore
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एक युवती ने खुद को सेबी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) का एडवाइजर बताकर रेलवे कर्मचारी से फोन पर बातचीत की। इसके बाद उसने रेलवे कर्मचारी को शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। वारदात के बाद युवती ने अपना फोन बंद कर दिया। पीड़ित ने इस मामले में साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।
मझोला क्षेत्र के इंद्रा आवास मिलन विहार निवासी गिरीश लाल शाह रेलवे में सीनियर टेक्नीशियन हैं। 16 जून 2024 को उन्होंने यू ट्यूब पर शेयर मार्केट से संबंधित वीडियो देखी थी। इस वीडियो पर दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर व्हाट्सएप नंबर पर चैट शुरू हो गई। चैट करने वाली युवती ने अपना नाम सेबी का एडवाइजर दीपिका बुंदेला बताया। युवती ने गिरीश से शेयर मार्केट में पैसे लगाने के लिए कहा, लेकिन शुरुआत में उन्होंने इन्कार कर दिया। कुछ दिन बाद युवती ने व्हाट्सएप कॉल कर संपर्क किया और गिरीश को बताया कि हमारे बताए शेयर किसी अन्य एप से खरीदेंगे तो बहुत मुनाफा होगा। उसकी बातों में आकर गिरीश ने एग्रो एप पर शेयर खरीद लिए। जिसका मुनाफा भी हुआ। इसके बाद युवती ने गिरीश को एक लिंक भेजकर निवेश करने के लिए कहा। उसने रकम दोगुनी होने की जानकारी दी। वह आरोपी के झांसे में आ गए। इसके बाद आरोपी युवती ने अलग-अलग तारीख में अपने, पत्नी और बेटी, पिता, बहन और अन्य खाते से एक करोड़ 27 लाख 30 हजार 97 रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने अपनी रकम वापस निकालने का प्रयास किया तो रकम नहीं मिली। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि साइबर ठगी के मामले में केस दर्ज किया गया है। साइबर अपराध थाने की पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

जनपद में अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी
मुरादाबाद। साइबर अपराधी नए-नए तरीके से मुरादाबाद के लोगों को चूना लगा रहे हैं। हर साल करोड़ों रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लेते हैं। मंगलवार को मुरादाबाद में अब तक साइबर ठगी की सबसे बड़ी घटना सामने आई है। साइबर ठगी का शिकार हुआ रेलकर्मी एक करोड़ 27 लाख रुपये गंवा चुका है। कुछ दिन पहले एडीओ पंचायत ने भी साइबर ठगों के जाल में फंस कर करीब 48 लाख रुपये गंवा दिए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



मुनाफा दिखाते रहे और रकम लगवाते रहे साइबर ठग

मुरादाबाद। आरोपी युवती और उसके साथियों ने रेलकर्मी को एक ग्रुप से जोड़ लिया था, जिसमें रकम निवेश और मुनाफा भी शो आ रहा था। गिरीश लाल रकम निवेश करते थे तो उनके खाते में मुनाफा लगातार दिख रहा था। जिस कारण वे लालच में आकर रकम लगाते रहे। इसके बाद ठगों ने उन्हें बताया कि बड़ी रकम लगाने पर मुनाफा भी बड़ा हो गया। इसी लालच में आकर पीड़ित ने रकम लगा दी। ब्यूरो



जमापूंजी गंवाई, लोन की रकम भी ट्रांसफर कर दी
मुरादाबाद। साइबर ठगी का शिकार हुए गिरीश लाल बहुत परेशान हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपने, अपनी पत्नी और बेटी के अलावा भाई के खाते से भी रकम ट्रांसफर की है। साइबर ठगों ने 25 जून से लेकर 31 जुलाई 2024 के बीच रकम ट्रांसफर कराई है। पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी जमा पूंजी के अलावा बैंक से लोन लेने के बाद भी साइबर ठगों के बताए खातों में रकम ट्रांसफर की। आरोपियों ने पीड़ित से मंगलम फर्नीचर, मनीषा ग्लोबल इंटरप्राइजेज, केएम इंटरनेशनल ओवरसीज, मंगलम फर्नीचर, करपका विनेगर, इंटरप्राइजेज, जय माता दी प्रोविजन स्टोर, न्यू इंडिया इरेक्शन सर्विसेस, नाथ सिटी सर्विसेस समेत अन्य खातों में रकम ट्रांसफर कराई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed