{"_id":"68701aac78463f3fb902ba5c","slug":"a-four-lane-road-will-be-built-to-connect-the-dryport-to-the-highway-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-683814-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ड्राईपोर्ट को हाईवे से जोड़ने के लिए बनेगी फोरलेन सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ड्राईपोर्ट को हाईवे से जोड़ने के लिए बनेगी फोरलेन सड़क
विज्ञापन
मुरादाबाद। दलपतपुर के पास बने नए ड्राईपोर्ट को दिल्ली-लखनऊ हाईवे से जोड़ने के लिए फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। पीडब्ल्यूडी ने 17 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की हिंद कंपनी ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दलपतपुर से महज दो किमी दूर समदी-समदा गांव में नया ड्राईपोर्ट का निर्माण किया है। यहां निर्यातकों के लिए अत्याधुनिक कंटेनरों का निर्माण होता है। 13 एकड़ में फैले ड्राईपोर्ट में कंटेनरों के निर्माण के लिए काफी अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। कंपनी ने दलपतपुर स्टेशन पर गति शक्ति टर्मिनल तैयार किया है। विदेश भेजे जाने वाले उत्पादों की जांच के बाद कंटेनर सड़क मार्ग से टर्मिनल तक पहुंचते हैं। शासन ने हाईवे से ड्राईपोर्ट तक फोरलेन सड़क बनाने के लिए मंजूरी दे दी हैं। इस मामले में पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने बताया कि फोरलेन सड़क 1750 मीटर लंबी होगी। इसके लिए किसानों से जमीन को भी खरीदना पड़ेगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने 17 करोड़ से अधिक का एस्टीमेट तैयार किया है। एस्टीमेट शासन को भेजा गया है। इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन होगा। इस कारण फोरलेन को काफी मजबूत बनाने की तैयारी चल रही है।