फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A former minister, attending the Congress party's 'Sangathan Srijan Abhiyan' (Organization Building Campaign), emphasized the need to strengthen the booths.

Moradabad News: कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में पहुंचे पूर्व मंत्री ने बूथ मजबूत करने पर दिया जोर

Thu, 13 Aug 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 13 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
A former minister, attending the Congress party's 'Sangathan Srijan Abhiyan' (Organization Building Campaign), emphasized the need to strengthen the booths.
ठाकुरद्वारा। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के जिला प्रभारी, छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मोहन मार्कम ने बुधवार को ग्राम अब्दुल्लापुर लेदा में अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। नगर अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, और जिलाध्यक्ष की कार्यशैली पर चर्चा की और बूथ मजबूत करने की रणनीति बनाई। मार्कम ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी टिकट की मांग करने वाले पार्टी नेताओं से भी खुलकर बात की। जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने कहा कि जो पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता निष्क्रिय हैं उनको पदमुक्त किया जाएगा और जो कार्यकर्ता पार्टी के लिए दिलोजान से लगे हुए हैं उनको पार्टी में आगे लाकर पदोन्नति की जाएगी। कार्यक्रम में जिला सह प्रभारी श्री प्रवीन चौधरी, जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, पूर्व विधायक हाजी डॉ. मो. उल्लाह चौधरी, नगर अध्यक्ष शमीम अहमद चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष श्री मो. आरिफ़ एड., महिला जिला अध्यक्ष जेहरा बी, नगर पंचायत ढकिया के चेयरमैन मुजम्मिल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष वसीम अहमद, जिला उपाध्यक्ष सुधीर पाठक, जिला उपाध्यक्ष सलमा आगा, जिला उपाध्यक्ष मुशाहिद चौधरी, सैफुल्ला चौधरी, मनरेगा जिला प्रभारी अल्ताफ मसूदी, जिला महासचिव रजनीश प्रताप सिंह, शरीफ़ आजाद अंसारी, जिला महासचिव डॉ. हनीफ़ सैफी, विजय राज सैनी, जिला सचिव हाजी मुस्तकीम, अंसारी, जिला सचिव मो दीन सिद्दीकी, जिला सचिव अनवार हुसैन, जिला सचिव नाज़िम गांधी, युवक कांग्रेस जिला महासचिव अब्दुल्ला अंसारी, राज कुमार पडा, शैलेन्द्र शर्मा, शरीफ़ सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष शमीम अहमद चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष आरिफ़ एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष वसीम अहमद और महिला जिला अध्यक्ष जेहरा बी ने प्रभारियों को स्मृति चिह्न के रूप में फोटो भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed