फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A five-year-old rainfall record for the month of August was broken.

Moradabad News: अगस्त माह में बारिश का पांच साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A five-year-old rainfall record for the month of August was broken.
मुरादाबाद। अगस्त माह में इस बार मुरादाबाद जनपद में हुई बारिश से पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। इस बार 5692.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

मानसून का चरण सक्रिय होने के बाद बारिश की संभावना बनी हुई है। सोमवार सुबह से बादल छाए थे। हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने से वातावरण में उमस बढ़ रही थी। दोपहर करीब दो बजे से बादल घने होना शुरु हो गए और तीन बजे के आस पास बारिश शुरु हुई। इस दौरान कांठ रोड पर मध्यम स्तर की ही बारिश हुई, जबकि दिल्ली रोड पर झमाझम बारिश होने से जलभराव की स्थिति हो गई। बारिश बंद होने के बाद हवा ठंडी होने से गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 89 फीसदी थी, जो शाम को बढ़कर 99 फीसदी हो गई।
विज्ञापन

00

सिर्फ अगस्त महीने में ही हो गई 5692.5 मिलीमीटर
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक जिले 22 स्थानों पर बारिश मापने के यंत्र लगे हैं। पिछले पांच वर्षों में अगस्त माह की बारिश के आंकड़ों की बात करें तो इस वर्ष अगस्त माह में 5692.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। 2025 में 1594 मिलीमीटर, 2024 में 630, 2023 में 1046.2 और वर्ष 2022 में 453 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जिला कृषि अधिकारी राजेंद्र पाल ने बताया कि अब तक जो बारिश हुई है, वह पर्याप्त है। इससे अधिक बारिश होने पर सब्जियों में नुकसान होने की स्थिति आ जाएगी। धान और गन्ना फसल के लिए यह फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने के कारण आगामी दो दिनों में कुछ स्थानों पर हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। मुरादाबाद के आसपास के क्षेत्रों में पछुआ हवा चलने से बादल छाने और बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
एम दानिश, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed