फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A farmer died after getting electrocuted while plugging in his machine

Moradabad News: मशीन का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Tue, 16 Sep 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 16 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
A farmer died after getting electrocuted while plugging in his machine
बिलारी (मुरादाबाद)। गांव नूरुद्दीपुर गंज निवासी किसान सुखपाल (45) सोमवार की दोपहर बिजली से संचालित चारा मशीन का बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नूरुद्दीपुर गंज निवासी सुखपाल के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और एक बेटी हैं। वह खेती के साथ ही पशुपालन कर परिवार का पालन पोषण करते थे। उन्होंने पशुओं के लिए चारा काटने के लिए घर पर बिजली से संचालित होने वाली चारा मशीन लगा रखी है।
विज्ञापन

दोपहर की दाेपहर करीब 12 बजे उन्होंने चारा काटने के लिए दीवार पर लगे विद्युत बोर्ड में मशीन का प्लग लगाया तो प्लग का तार खुला होने की वजह से उसकी अंगुली में लगा विद्युत करंट पूरे शरीर में दौड़ गया और वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। सुखपाल के नीचे गिरते ही उसकी पत्नी कुसमा देवी ने शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बेहोश सुखपाल को उपचार के लिए संभल में एक निजी चिकित्सक के यहां जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सुखपाल का शव घर पहुंचते ही परिजन विलाप करने लगे। सुखपाल के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे सोनू, सुभाष और रिंकू तथा एक बेटी राखी है। परिजनों ने इस मामले में किसी तरह की कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed