फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A farmer died after drowning in flood water in Kundarki, divers took out the body

Moradabad News: कुंदरकी में बाढ़ के पानी में डूबकर किसान की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

Sun, 10 Aug 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 10 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
A farmer died after drowning in flood water in Kundarki, divers took out the body

विज्ञापन

कुंदरकी। रामगंगा नदी के बाढ़ के पानी में डूबने से गांव बांहपुर के 32 वर्षीय किसान दिनेश सैनी की शनिवार दोपहर मौत हो गई। दिनेश अपने खेत की ओर जा रहा था कि अचानक बाढ़ के पानी से भरे तालाब में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला।



शनिवार को किसान अपने खेत पर गया था। रामगंगा नदी में आई बाढ़ के कारण उसका खेत पानी में डूबा हुआ था। उसे पानी की गहराई का पता नहीं चल पाया और गहरे पानी में डूबने लगा। उसकी आवाज से लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद गांव की कुछ गोताखोर बाढ़ के पानी में उतरे। एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोराें ने दिनेश सैनी को पानी से निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने किसान के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


दिनेश की मौत ने रक्षाबंधन के त्योहार पर परिवार को शोक में डुबो दिया। वह अपनी गर्भवती पत्नी संतोष और पांच बच्चों का एकमात्र सहारा था। उसकी आठ भाई-बहनों में से पांचवें नंबर के दिनेश की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन






दिनेश तैराकी जानता था, लेकिन पानी की अधिक गहराई और तेज बहाव के कारण वह अपनी जान नहीं बचा सका। ग्रामीणों ने बताया कि 10 साल पहले भी पिता की डूबने से मौत हुई थी। दिनेश के पिता दुर्गा प्रसाद गंगन नदी में डूबने से मौत हो गई थी। यह घटना परिवार के लिए दूसरा झटका है।






एसडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed