{"_id":"6a1361aff8ce786a870ffb1a","slug":"a-dumper-loaded-with-soil-hit-two-brothers-riding-a-bike-one-dead-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-909839-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मिट्टी लदे डंपर ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मिट्टी लदे डंपर ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
मूंढापांडे। सिरसखेड़ा मार्ग पर हरसैनपुर राइस मिल के पास रविवार शाम तेज रफ्तार मिट्टी लदे डंपर की टक्कर से बाइक सवार अल्फैज (9) की मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका नाबालिग भाई घायल हो गया। डंपर अल्फैज को सौ मीटर दूर तक घसीटता रहा। गुस्साए लोगों ने कुछ देर तक डंपरों का संचालन रोक दिया लेकिन पुलिस के समझाने पर लोग मान गए। इस घटना से पुलिस की सतर्कता की असलियत भी सामने आ गई है। अगर पुलिस बाइक को कहीं रोक लेती, पूछताछ करती तो हादसा बच सकता था।
सिरसखेड़ा निवासी यामीन के बेटे अल्फैज को कई दिनों से बुखार आ रहा था। उसका बडा भाई मोहम्मद समद (13) रविवार की शाम चार बजे बाइक पर छोटे भाई को बाइक से दवा दिलाने दलपतपुर जा रहा था। इस बीच सिरसखेड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने पीछे बाइक में टक्कर मार दी। डंपर अल्फैज को 100 मीटर दूर तक घसीटते हुए लेकर गया। अल्फैज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मोहम्मद समद घायल हो गया।
चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने घायल मोहम्मद समद का दलपतपुर स्थित एक निजी डाॅक्टर के यहां प्राथमिक उपचार कराया। समद ने बताया कि उनके पिता मजदूरी करते हैं। घटना से गुस्साए लोगों ने खनन में लगे डंपरों का संचालन रोक दिया। स्थानीय लोग रोड पर डंपरों के संचालन को बंद कराने की मांग करने लगे। पुलिस के समझाने पर लोग शांत गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंपर को अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। इस कारण पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया है।