फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A dowry harassment case has filed against the constable

Moradabad News: सिपाही और उसके परिवार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
A dowry harassment case has filed against the constable
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में तैनात सिपाही, सीआरपीएफ में तैनात उसके भाई सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न केस दर्ज किया गया है। मुकदमा सिपाही की पत्नी ने दर्ज कराया है। सीआरपीएफ में तैनात देवर पर भी उसने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पता चला कि सिपाही थाने से गायब चल रहा है।
विज्ञापन

शामली जिले के गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र की रहने वाली सिपाही की पत्नी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी आठ मार्च को 2019 को सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोपी युवक यूपी पुलिस में सिपाही है और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार चौकी पर तैनात है। महिला ने बताया कि शादी में मायके वालों ने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया, लेकिन पति और उसके घर वाले उससे खुश नहीं थे। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल वाले एक कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार मारपीट कर पति ने तलाक देने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार उसका देवर सीआरपीएफ में सिपाही है, जो जम्मू में तैनात है। आरोप लगाया कि पति की गैरमौजूदगी में एक दिन देवर उसके कमरे में घुस गया। उसने शोर मचाया तो आरोपी की ननद और सास ने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी देवर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि सास और ननद ने भी पीड़िता के साथ मारपीट की। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। बड़ा भाई मजदूरी करके किसी तरह अपना घर चलाता है। वह पांच लाख और कार देने में असमर्थ है। इसके बावजूद आरोपी ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस थाने में तैनात सिपाही पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article