{"_id":"66c694bfc361d511880b62b7","slug":"a-daughter-going-to-see-her-sick-father-was-crushed-by-a-truck-and-died-moradabad-news-c-307-1-smbd1005-102871-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बीमार पिता को देखने जा रही बेटी को ट्रक ने रौंदा, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बीमार पिता को देखने जा रही बेटी को ट्रक ने रौंदा, गई जान
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। गांव जलालपुर खास में संपर्क मार्ग पर बुधवार शाम करीब छह बजे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नसरीन (32) की मौत हो गई, जबकि उसका पति मोहसिन और पांच साल की बेटी आयजा घायल हो गई। हादसे के दौरान मार्ग पर जाम लग गया। वहीं, चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अगवानपुर निवासी नसरीन पति मोहसिन और बेटी आयजा के साथ बाइक से बीमार पिता को देखने रामपुर के सैफनी में जा रही थी। बुधवार शाम करीब छह बजे गांव गांव जलालपुर खास में संपर्क मार्ग एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोहसिन व आयजा दूर जा गिरे, जबकि नसरीन ट्रक के नीचे आ गई। करीब पांच मीटर तक महिला ट्रक के साथ घसीटते चली गई। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके चलते मार्ग पर जाम लग गया। वहीं, चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, घायल पिता पुत्री को इलाज के लिए कार से अस्पताल में ले गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पांच मीटर तक ट्रक के साथ घसीटते चली गई महिला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं कर पाया और आगे चल रही बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर बैठी नसरीन ट्रक की चपेट में आ गई और करीब पांच मीटर तक ट्रक के साथ घसीटते चली गई। वहीं, नसरीन के ऊपर से ट्रक का पहिया उतरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक गिरी, पति-पत्नी घायल
कुंदरकी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव भीकनपुर कुलबाड़ा में यात्री शेड के पास एक ई-रिक्शा ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मझोला थाना क्षेत्र के गांव धीमरी निवासी सोनू और उसकी पत्नी अनीता घायल हो गई। बाइक सवार दंपती के साथ उसके दो बच्चे निकू और वेभ भी थे। पुलिस ने सोनू को कुंदरकी सीएचसी में उपचार कराया है। घायल सोनू क्षेत्र के ही ग्राम भीकनपुर कुलबाड़ा में बहन के घर से आ रहा था।