{"_id":"6af22380726042351808671f","slug":"a-commitment-to-protect-the-interests-of-lawyers-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-113605-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: वकीलों के हितों की रक्षा करने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: वकीलों के हितों की रक्षा करने का संकल्प
विज्ञापन
बिलारी। नगर में स्टेशन रोड रेलवे ओवरब्रिज के निकट स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार दोपहर अधिवक्ता एकता मंच का 20वां स्थापना समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान अधिवक्ता हितों की रक्षा का संकल्प लिया गया और तय हुआ कि अधिवक्ताओं के सम्मान से खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी होगा।
समारोह में अधिवक्ता एकता मंच के अलावा तहसील बार एसोसिएशन बिलारी और दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद से जुड़े अनेक सदस्य भी पहुंचे। समारोह की शुरुआत में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे नगरपालिका परिषद बिलारी के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव और स्थानीय अतिथि तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आफाक हुसैन का मंच पदाधिकारियों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में वकीलों के उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर नियंत्रण के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का शीघ्र लागू किया जाना जरूरी है। कहा कि संगठन में ही ताकत है लिहाजा अधिवक्ता अपने हितों की रक्षा के लिए संगठित रहें। जिले की सभी तहसीलों में मंच के सदस्य बनाकर संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
समारोह में तय हुआ कि वर्ष 2027 में अधिवक्ता एकता मंच की नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा। आगामी जनवरी माह के अंत तक सदस्यता शुल्क जमा करने वाले अधिवक्ता ही चुनाव में भाग ले सकेंगे। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने कहा कि अधिवक्ता समाज का एक जिम्मेदार वर्ग है और समाज को काफी उम्मीदें रहती हैं।
पालिकाध्यक्ष ने अधिवक्ता एकता मंच के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपने स्तर से हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। समारोह की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष लखनवीर सिंह और संचालन मंच के महासचिव आदेश कुमार सक्सेना ने किया।
इस असर पर दिलदार हुसैन, नफीस अहमद, सुरेश सिंह, जसपाल सिंह, शरीफ अहमद, जीशान पाशा, आशीष भटनागर, राजेश कुमार, विनोद गुप्ता, संजय यादव, नीरज सोलंकी, अजय त्यागी, शिवओम सागर, अविनाश यादव, राजू गुप्ता, राजवीर यादव, सुरजीत सिंह यादव,एसपी सिंह राघव, कोमिल शर्मा, मेहंदी हसन अजमेरी, सतीशपाल सिंह, नंदकिशोर यादव, संजीव श्रीवास्तव, अवधेश शर्मा, अजय अग्रवाल आदि वकीलों ने विचार रखे।