फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A cloth merchant molested a woman who was going to pick up her child from school

Moradabad News: कपड़ा व्यापारी ने स्कूल से बच्चे को लेने जा रही महिला से की छेड़खानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
A cloth merchant molested a woman who was going to pick up her child from school
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में स्कूल से बच्चे को लेने जा रही महिला के साथ कपड़ा व्यापारी ने छेड़खानी की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल पर तेजाब से हमला करने की धमकी दी है। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

महिला के पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा निजी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता है। तीन अगस्त की दोपहर 12 बजे बच्चे की छुट्टी होनी थी। बच्चे की मां उसे लेने स्कूटी से जा रही थी। रास्ते में मिड टाउन क्लब के पास आरोपी ने उसे रोक लिया। यहां आरोपी ने महिला के साथ छेड़खानी की। इसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से निकलकर चली गई। इसके बाद आरोपी ने कॉल कर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। महिला के पति ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसे पता चला कि आरोपी का नाम सद्दाम है। वह सिविल लाइंस की हिमगिरी कॉलोनी में रहता है और कपड़े की दुकान चलाता है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सद्दाम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed