फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A clerk at a private van depot was found hanging from a rope in the ceiling.

Moradabad News: छत के कुंडे में रस्सी से लटका मिला निजी वैन अड्डे का मुंशी

Sat, 10 Jan 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 10 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
A clerk at a private van depot was found hanging from a rope in the ceiling.
बिलारी। नगर में निजी वैन अडडे के मुंशी चौधरी उपेंद्र सिंह 45 वर्ष की शुक्रवार देर शाम मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शाम के समय मुंशी अपने हाईवे किनारे स्थित कार्यालय में छत के कुंडे में रस्सी से लटका मिला था। मुंशी कारोबार मंदा होने को लेकर कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

संभल जिले के थाना हजरतनगर गढ़ी अंतर्गत अबूनगर गांव निवासी उपेंद्र सिंह बीते लगभग 15 वर्षों से अपने परिवार के साथ बिलारी नगर में स्टेशन रोड पर एक किराए के मकान में रह रहा था। वह बिलारी से मुरादाबाद को चलने वाली निजी यात्री वैन के अड्डे के मुंशी का काम भी देखता था। लगभग 15 दिन पहले नगर के एक दुकानदार से विवाद हो जाने और अधिक सर्दी के मौसम में सवारी कम निकलने से कारोबार मंदा होने पर वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में भी चल रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे बिलारी नगर में हाईवे किनारे स्टेट बैंक के निकट स्थित अपने निजी कार्यालय के कमरे में वह पहुंचा। थोड़ी देर बाद उसका परिचित वैन चालक उससे मिलने के लिए आया। अंदर से कमरे का दरवाजा बंद मिलने पर वैन चालक ने निकट में मूंगफली बेच रहे अजीम को बुलाया। अजीम ने जब खिड़की के झरोखे से झांक कर देखा तब उपेंद्र सिंह गले में बने हुए फंदे के साथ छत के कुंडे में रस्सी से लटका हुआ दिखाई दिया। परिचित आनन फानन में उपेंद्र को बेहोशी की हालत में कुंडे से उतारकर पहले नगर के एक निजी अस्पताल और बाद में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने इलाज शुरू होते ही उपेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उपेंद्र की मौत होने की सही वजह पता चल सकेगी। उपेंद्र के परिवार में पत्नी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed