फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A ceremonial procession was taken out in Kanth on the occasion of the birth anniversary of Maharaj Daksha Prajapati.

Moradabad News: महाराज दक्ष प्रजापति के जन्मोत्सव पर कांठ में निकाली गई शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
A ceremonial procession was taken out in Kanth on the occasion of the birth anniversary of Maharaj Daksha Prajapati.
कांठ। नगर में महाराज दक्ष प्रजापति के जन्मोत्सव पर पहली बार प्रजापति समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। जिसमें महाराज दक्ष प्रजापति की झांकी और ब्रह्म देव का रथ मुख्य आकर्षण कर केंद्र रहा। हजारों युवा डीजे पर चल रहे भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर बाद नगर के मोहल्ला महमूदपुरा गन्ना समिति रोड से मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला और पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। जिसमें भगवान श्री गणेश, ब्रह्म देव का रथ और महाराजा दक्ष प्रजापति की झांकियों सहित बैंडबाजे, ढोल डीजे आदि रहा। शोभायात्रा नगर के निर्धारित मार्गों से होते हुए शाम अपने गंतव्य पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का मुख्य बाजार में गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अभय बिश्नोई, सैनी धर्मशाला पर सैनी समाज के लोगों सहित में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। व्यवस्था में आयोजक कमेटी के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह प्रजापति, प्रबंधक विष्णु अवतार उर्फ पिंकल प्रजापति, कोषाध्यक्ष रामपाल प्रजापति, उपाध्यक्ष महेंद्र प्रजापति, जयप्रकाश प्रजापति, चमन प्रजापति, जगदीश प्रजापति, राहुल प्रजापति, करन प्रजापति, महामंत्री रामनाथ प्रजापति, विनोद प्रजापति, विनित प्रजापति, अनुपम प्रजापति, सोमपाल प्रजापति, विपिन प्रजापति, प्रेम सिंह उर्फ पप्पू प्रजापति, मुकुल प्रजापति, जयवीर प्रजापति, कुंवरपाल प्रजापति, मंत्री खड़कू प्रजापति, छविराम प्रजापति, फूल सिंह प्रजापति, मनीष प्रजापति, शंकर प्रजापति, अमन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

----------------




-- गांवों से कार्यक्रम में पहुंचे प्रजापति समाज के लोग
कांठ। रविवार को नगर में महाराज दक्ष प्रजापति के जन्मोत्सव समारोह और शोभायात्रा में कस्बा कांठ के साथ ही गांव खलीलपुर कद्दीम, सदरपुर, खूंटखेड़ा, जमनिया, उमरी चौराहा, रूस्तमपुर, मकसूदपुर, भीकनपुर, सीतापुर, शादीपुर, मिश्रीपुर, धनौरा, कुंदरकी, ढाकी, छजलैट, नवादा, सिरसा, नसीरपुर, चंगेरी, चाऊपुरा, देहरी जुम्मन, मथाना, फीना आदि से भी समाज के लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed