{"_id":"6931e8459e751feb460b25fd","slug":"a-case-has-been-registered-against-eight-people-for-ousting-a-married-woman-from-her-home-bilari-news-c-276-1-smbd1006-110152-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विवाहिता को घर से निकालने मामले में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विवाहिता को घर से निकालने मामले में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Fri, 05 Dec 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। पुलिस ने चिड़िया भवन गांव में दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना पाकबड़ा के रत्नपुर कलां गांव निवासी बदन सिंह की पुत्री दीपा की शादी थाना बिलारी के चिड़िया भवन गांव निवासी शोभाराम के बेटे अमरपाल से सात माह पहले हुई थी। पीड़िता के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालियों ने दहेज में मायके से चार पहिया गाड़ी और आठ लाख रुपये नकद लाने की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर मारपीट करने लगे। दीपा का आरोप है कि बीती 31 अगस्त की शाम उसके पति अमरपाल, सास कलावती, जेठानी रूपा और सोमवती और ननद ज्ञानवती उसके कमरे में आए और पीटने लगे। ससुर शोभाराम, जेठ तेजपाल और चंद्रसेन ने भी उनका साथ दिया। ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार शाम अमरपाल, शोभराम, कलावती, तेजपाल, चंद्रसेन, रूपा, सोमवती और ज्ञानवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद