{"_id":"6aa5bd6790c17478330005d3","slug":"a-call-to-adopt-the-lifestyle-of-indian-culture-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-991414-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भारतीय संस्कृति की जीवन शैली अपनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भारतीय संस्कृति की जीवन शैली अपनाने का आह्वान
विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज में जलवायु परिवर्तन, ओजोन परत संरक्षण एवं पर्यावरणीय स्थिरता विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी (आईसीसीओएलईएस 2026) का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप आवास आयुक्त, आवास एवं विकास परिषद बरेली जोन मांगे राम चौहान (पीसीएस) ने प्रकृति के साथ सहअस्तित्व बना कर भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों पर आधारित जीवन शैली को अपनाने पर जोर दिया। जाकिर हुसैन दिल्ली महाविद्यालय के डॉ. मनोहर लाल ने जन भागीदारी, व्यक्तिगत जिम्मेदारी और प्राकृतिक जीवनशैली पर विचार व्यक्त किए। संयोजक प्रो. अल्का ने विस्तारपूर्वक महामारी के बाद जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण की स्थिरता पर प्रकाश डाला।
संगोष्ठी में अंतरराष्ट्रीय उद्बोधन नाइजीरिया की आरएस यूनिवर्सिटी पोर्ट हारकोर्ट के प्रो. क्लिफोर्ड न्वायाउवू ने किया। मेंडेल यूनिवर्सिटी, ब्रनो, चेक गणराज्य के प्रो. राहुल डट्टा, न्यूयॉर्क मेडिकल कॉलेज यूएसए के प्रोफेसर मून अल-वाफी ने ऑनलाइन माध्यम से विचार रखे। मुख्य संरक्षक कुलाधिपति आईएफटीएम विश्वविद्यालय राजीव कोठीवाल, प्रबंधक अमित कोठीवाल, प्रो. विनोद कुमार शर्मा, प्रो. अनिल चौहान, डॉ. दिलीप कुमार, प्रो. संजय शर्मा, प्रो. श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।