फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A bus carrying women on Rakshabandhan collided with a container, 12 passengers injured

Moradabad News: रक्षाबंधन पर महिलाओं को लेकर जा रही बस कंटेनर में घुसी, 12 यात्री घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
A bus carrying women on Rakshabandhan collided with a container, 12 passengers injured
मूंढापांडे। थानाक्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रझेड़ा पुल के पास शनिवार की दोपहर एक बजे बरेली से मुरादाबाद आ रही पीतल नगरी डिपो की बस कंटेनर में पीछे से घुस गई। इस हादसे में 12 यात्री घायल हो गए जिसमें पांच की हालत गंभीर हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पीतलनगरी डिपो की बस शनिवार को रक्षाबंधन पर बरेली से 101 सवारियां लेकर मुरादाबाद आ रही थी। दोपहर करीब एक बजे बस मूंढापांडे क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रझेड़ा पुल के पास पहुंची। इसी दौरान आगे चल रहे कंटेनर के चालक ने ब्रेक लगा दिए तो बस पीछे से टकरा गई जिसमें 12 यात्री घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मूंढापांडे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में दीपक, विशेष कुमार, भागवती, शबाना हसन, पूजा, प्रगति को गंभीर चोट आईं। अन्य यात्री प्राथमिक उपचार कराने के बाद चले गए। पुलिस ने बस में सवार रहे अन्य यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाकर रवाना किया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर पुलिस ने यातायात चालू कराया। मूंढापांडे थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed