फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A bullet was found in the firing door of the lawyer's house

अधिवक्ता के घर फायरिंग, दरवाजे में फंसी मिली गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
A bullet was found in the firing door of the lawyer's house
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र स्थित नवीन नगर में गुरुवार की रात को अधिवक्ता भुवनेश कुमार गुप्ता के मकान पर फायरिंग की गई। परिवार के सदस्यों ने इसे पटाखे की आवाज समझकर पुलिस को सूचना नहीं दी। शुक्रवार सुबह अधिवक्ता के बेटे ने दरवाजे में गोली फंसी देखी तो वह सन्न रह गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गईं। फॉरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की और मौके से नमूने लिए। इसके अलावा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। ज्ञात हो 23 सितंबर को अधिवक्ता के ऊपर हमला हुआ था, जिसे लेकर अधिवक्ताओं ने कचहरी में कई दिन तक हड़ताल की थी।
विज्ञापन

नवीन नगर में अधिवक्ता भुवनेश कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं। 23 सितंबर को मकान के विवाद को लेकर अधिवक्ता के साथ मारपीट की गई थी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। इस मारपीट में सिविल लाइंस थाने में तीन नामजद राज कुमार भटनागर, नितिन भटनागर और नूतन भटनागर समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने कचहरी में हड़ताल की थी। एसएसपी ने आश्वासन दिया था कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही हड़ताल खत्म की गई थी। अधिवक्ता के बेटे आलोक गुप्ता ने बताया कि गुरुवार की रात बारह बजे उन्होंने फायरिंग की आवाज सुनी थी। चार-पांच फायर हुए थे, लेकिन हमने सोचा कि बच्चे पटाखे फोड़ रहे हैं। यह ही सोचकर परिजन सो गए थे। शुक्रवार की सुबह जागने पर आलोक गुप्ता ने दरवाजा देखा तो उसमें एक गोली फंसी हुई थी। उन्होंने इसकी जानकारी अपने पिता व अन्य लोगों को दी। इसकी जानकारी मिलने पर अन्य अधिवक्ता मौके पर आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सिविल लाइंस थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जांच पड़ताल की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed