फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A budget of Rs 68 lakh profit was released in the institution committee.

Moradabad News: गन्ना समिति में 68 लाख रुपये के लाभ का बजट हुआ पारित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 68 lakh profit was released in the institution committee.
बिलारी। सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी की साधारण सामान्य निकाय की बैठक में 68 लाख रुपये के लाभ का बजट पारित हुआ। इसमें तीन चीनी मिलों पर किसानों के गन्ना मूल्य के 47 करोड़ रुपये बकाया होने पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

नगर में स्टेशन रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में बुधवार दोपहर गन्ना विकास समिति साधारण सामान्य निकाय की बैठक बुलाई गई। पहले तो बीती बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई। बाद में एजेंडा अनुसार विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चार करोड़ 13 लाख रुपये की अनुमानित आय और 13 करोड़ 44 लाख रुपये का व्यय करने संबंधी प्रस्ताव पेश किया गया। 68 लाख 54 हजार रुपये के लाभ का बजट चर्चा के बाद पारित करा दिया गया। बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष के आय व्यय के बारे में समिति सचिव ने स्पष्ट किया कि एक अप्रैल 2025 से 28 फरवरी 2026 तक समिति को तीन करोड़ 44 लाख रुपये की आय और एक करोड़ 88 लाख रुपये का व्यय हुआ। इस हिसाब से गन्ना समिति को इस वित्तीय वर्ष एक करोड़ 56 लाख रुपये का फायदा हुआ है।
विज्ञापन

गन्ना समिति सचिव ने गन्ना समिति बिलारी से जुड़े तीनों चीनी मिलों पर वर्तमान सीजन के बकाया गन्ना मूल्य की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक बिलारी चीनी मिल पर 33 करोड़ 97 लाख, मझावली चीनी मिल पर 10 करोड़ 21 लाख और करीमगंज चीनी मिल पर तीन करोड़ 42 लाख रुपये गन्ना मूल्य के बकाया हैं। गन्ना समिति के संचालकों और ग्राम डेलीगेटों ने चीनी मिलें बंद हो जाने के बावजूद गन्ना मूल्य में भुगतान में देरी करने वाले तीनों चीनी मिलों के खिलाफ नाराजगी जताई। बैठक की अध्यक्षता गन्ना समिति बिलारी के सभापति चौधरी विजयपाल सिंह और संचालन समिति के विशेष सचिव आर के पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बिलारी चीनी मिल से गिरीश कुमार चाहल, मझावली चीनी मिल की ओर से सुशील कुमार सिंह और करीमगंज चीनी मिल की ओर से वीर भारत सिंह ने प्रतिभाग किया। गन्ना किसान प्रतिनिधि के रूप में चौधरी हुकुम सिंह, चौधरी महक सिंह, चौधरी अजय सिंह, अचिंत कुमार मुन्ना आदि ने भी किसानों की समस्याएं और सुझाव रखे। वहीं किसानों द्वारा गन्ने की एक पुरानी प्रजाति का मुद्दा उठाने पर बिलारी चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना ने गन्ने की स्वीकृत प्रजातियों के बारे में जानकारी दी। मौके पर गन्ना समिति संचालक बोर्ड के उपसभापति आराम सिंह, समिति के संचालक यज्ञपाल सिंह दिवाकर, राकेश कश्यप, नरेश प्रताप सिंह, राजू सिंह, बहोरन सिंह, अमित यादव, नरेश प्रताप सिंह, रामौतार सिंह यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed