{"_id":"6a739ffa6ec286b2070ba902","slug":"a-bike-rider-was-scorched-after-coming-in-contact-with-a-broken-high-tension-wire-lying-on-the-road-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-116647-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सड़क पर टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर बाइक सवार झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सड़क पर टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर बाइक सवार झुलसा
Thu, 06 Aug 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। देहात बिजली घर के गांव लौंगी कला में बुधवार को सुबह सड़क पर टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर विद्युत कर्मी झुलस गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता का कहना है कि हादसे के समय सड़क पर टूटे पड़े विद्युत लाइन के तार में करंट नहीं आ रहा था। गांव निवासी अकरम अली (35) पुत्र अकबर अली सुबह करीब 6:30 बजे बाइक से जा रहे थे। तभी उनके ऊपर प्रथमा बैंक के पास ऊपर से हाई टेंशन विद्युत लाइन का तार टूट कर गिर गया। जिससे वे नीचे गिर गए। उनके गर्दन और टांग से तार टच होने से झुलस गए। फिर लाइन में फॉल्ट आने से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। सूचना पर 112 डायल पुलिस भी गांव में पहुंची। घटना की जांच कर ग्रामीणों को इसकी शिकायत विद्युत विभाग से करने की सलाह दी। बाद में 108 एंबुलेंस ने अकरम अली को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गई। गांव के नावेद अली का कहना है कि इस विद्युत लाइन का कोई उपयोग नहीं है। फिर भी इसमें विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इस लाइन के तार लोहे के हैं। इस कारण लाइन के तार आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। उनका कहना है कि इस बारे में स्थानीय विद्युत कर्मियों से कई बार शिकायत की गई लाइन को बंद करने और लोहे के तार बदलने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। नावेद अली का कहना है कि वह इस घटना और विभाग की लापरवाही की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर रहे हैं। उधर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल सिंह का कहना है कि घटना के समय विद्युत लाइन में करंट नहीं था। वहां तार पहले से ही टूट पड़ा था। जिसकी चपेट में आकर अकरम अली घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि देहात बिजली घर के जेई को लोहे के तार बदलने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन