फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A bike rider died after being hit by an uncontrolled car

Moradabad News: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार की जान गई

Thu, 15 May 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 15 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
A bike rider died after being hit by an uncontrolled car
कांठ। छजलैट में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक चालक प्रियांशु की मौत हो गई। पुलिस ने कार और उसके चालक को हिरासत में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

निकटवर्ती जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा अंतर्गत आने वाले गांव हिरनपुरा का रहने वाला प्रियांशु विश्नोई (20) किसी काम से मंगलवार को बाइक द्वारा मुरादाबाद गया था। रात करीब 11:30 बजे वह मुरादाबाद से अपने घर लौट रहा था। जब प्रियांशु मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग स्थित छजलैट थाना क्षेत्र में गांव भीकनपुर पहुंचा तो यहां सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहा प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची छजलैट पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं सूचना पर उसके परिजन भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं कार और उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया है। कार चालक भी स्योहारा क्षेत्र का निवासी बताया गया है। बुधवार शाम तक इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी। इधर प्रियांशु की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि वह अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा और अभी तक अविवाहित था। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed