फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बदमाशों ने फायरिंग कर किसानों को घायल किया, पशु लूटे

बदमाशों ने फायरिंग कर किसानों को घायल किया, पशु लूटे

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मूंढापांडे। क्षेत्र के गांव दौलरा के मझरा में पशु चोरी का विरोध कर रहे किसानों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। सगे भाईयों को घायल कर बदमाश दो पशु लूटकर फरार हो गए।

क्षेत्र के गांव दौलरा मंझरा में गुरुवार रात अपने घर में सो रहे लाल मोहम्मद पुत्र जुम्मा की आंख बछड़े के बार-बार रंभाने पर खुल गई। उन्होंने देखा की घर की दीवार काट कर कोई उनकी भैंस, कटिया और गाय चोरी करके ले गया है। लाल मोहम्मद ने सभी परिजनों को जगा दिया और चोरों की तलाश में निकल पड़े। घर से थोड़ी दूरी पर किसान के भाई छोटे और सद्दाम ने चोरों को पशु ले जाते देख लिया। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों को ललकारा। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से छोटे और सद्दाम घायल हो गए। मौके का फायदा उठाकर बदमाश वहां से भाग गए। भागते हुए बदमाश भैंस और कटिया साथ ले गए। गाय किसी तरह से बदमाशों की पकड़ से छूटकर वापस आ गई। दोनों घायलों को मूंढापांडे के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायल किसान सद्दाम ने बताया कि मूंढापांडे थाने में घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed