फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   समागम के लिए आरएसएस ने झोंकी ताकत

समागम के लिए आरएसएस ने झोंकी ताकत

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद (ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने एक फरवरी को होने जा रहे स्वयंसेवक समागम के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पिछले एक दशक में पहली बार आरएसएस महानगर में इतना बड़ा कार्यक्रम करने जा रहा है। सड़कों पर भगवा झंडियों और बैनरों के जरिए पहली बार संघ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इससे पहले संघ के सभी कार्यक्रम बेहद सादगी और खामोशी से होते रहे हैं।

केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद आरएसएस का पूरा फोकस युवा पीढ़ी को संघ की शाखाओं तक खींचने में है। इसके लिए संघ दबे पांव अपने तमाम कार्यक्रम चलाता रहा है। अब संघ एक फरवरी को मुरादाबाद में बीस हजार गणवेश धारी स्वयंसेवकों को इकट्ठा कर अपनी ताकत का एहसास कराने की तैयारी में है। संघ का पूरा जोर इस वक्त पश्चिमी यूपी में हिंदुओं को इकट्ठा करने पर है, मुरादाबाद के कार्यक्रम को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। रातोंरात शहर की सड़कों पर भगवा ध्वज और बैनरों की आमद ने इस बात का एहसास भी कराया है संघ की शाखाओं में रौनक और चहलपहल जल्द लौटने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed