{"_id":"46-34221","slug":"Moradabad-34221-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"44वीं सीनियर राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय कैरम चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44वीं सीनियर राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय कैरम चैंपियनशिप
Moradabad
Updated Sat, 29 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में चल रही 44वीं सीनियर राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय कैरम चैंपियनशिप के पांचवां दिन उत्तर प्रदेश के लिए यादगार लमहे लेकर आया। एकल मुकाबलों में एक के बाद एक यूपी के पांच खिलाड़ियों ने प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। प्री क्वार्टर फाइनल में पहुुंचने वाले यूपी के खिलाड़ियों में अब्दुल रहमान अंसारी, मो. रिहान, मो. आरिफ, फाहिम जमाल, उमर तनवीर शामिल रहे।
मो. रिहान एवं अब्दुल रहमान अंसारी ने जीत का यह सिलसिला जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उत्तर प्रदेश का यह कीर्तिमान बना है। अन्य पुरुष वर्ग के मुकाबलों में योगेश परदेशी पीएसपीबी ने उमर तनवीर यूपी को 25-1, 25-0 से शिकस्त दी। संदीप दयोकर पीएसपीबी ने मो. जमाल फहीम यूपी को 23-2, 25-4 से हराया। के श्रीनिवास पीएसपीबी, डी डिली बाबू एलआईसी, गणेश टावरे महाराष्ट्र, आरएम शंकरा एआईआर ने भी अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में रश्मि कुमार पीएसपीबी ने एस अपूर्वा एलआईसी को 25-8, 21-10 से शिकस्त दी। एस इलावर्जी पीएसपीबी ने प्रीती केदार महाराष्ट्र को 25-9, 19-7 से हराया। गीता देवी बीएसएनएल ने 22-6, 24-23 से नीता गोनेकर एलआईसी को, विनीता पीएसपीबी ने ए ऐश्वर्या राय तमिलनाडुु 25-0, 25-5, दीपजनी तामले आसाम ने उर्मिला महाराष्ट्र को 23-1, 22-21, 27-16 से हराया। इसके साथ ही पुरुष और महिला के अन्य एकल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन, ग्रुप वाइस चेयरमैन मनीष जैन, प्रो. केके पांडेय, नीरज अग्रवाल, मनु मिश्रा, परमजीत सिंह बछेर, एसके शर्मा, पी रविंद्रम, उदय कुमार, असद हुसैन, अरशद उल्ला खां आदि ने मुकाबलों के दौरान खेल का आनंद लिया।