{"_id":"46-33679","slug":"Moradabad-33679-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल, कालेज और दफ्तर खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल, कालेज और दफ्तर खुलेंगे
Moradabad
Updated Tue, 11 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्नातक निर्वाचन विधान परिषद चुनाव को लेकर अवकाश घोषित नहीं किया गया है। सभी स्कूल, कालेज, सरकारी आफिस और अन्य प्रतिष्ठान सामान्य दिनों की तरह ही खुलेंगे। हां जो वोटर हैं वह जरूर अवकाश ले सकते हैं। जिलाधिकारी दीपक अग्रवाल ने बताया कि जिन स्कूल कालेजों को मतदान केंद्र बनाया गया है वहां भी अवकाश रहेगा। बरेली मुरादाबाद स्नातक निर्वाचन के लिए शिक्षकों ने अवकाश की मांग की थी। शिक्षक संघों के पदाधिकारी अधिकारियों से मिलकर अवकाश घोषित करने की मांग कर रहे थे। हालांकि उनकी मांग नहीं मानी गई। जिन शिक्षकों के नाम मतदाता सूची में केवल उनके लिए अवकाश स्वीकृत किया गया है।